आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज के समय में पहचान और पते का सबसे महत्वपूर्ण प्रमाण है। आपकी जिंदगी में कई
बदलाव आते हैं - जैसे आप नया घर लेते हैं (पता बदलता है), नई शादी होती है (उपनाम या सरनेम बदलता है), या
फिर आप अपना मोबाइल नंबर बदल लेते हैं। ऐसी सभी परिस्थितियों में, यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि आपके
आधार कार्ड में भी यही नवीनतम (Latest) जानकारी दर्ज हो। इसी प्रक्रिया को Aadhaar card
update कहा जाता है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नागरिकों की सुविधा के लिए आधार कार्ड में सुधार (Aadhaar
Correction) या अपडेट करने की प्रक्रिया को बहुत आसान बना दिया है। यदि आपके आधार में आपका नाम, जन्म तिथि,
लिंग, पता या मोबाइल नंबर गलत दर्ज हो गया है, तो आप उसे आसानी से सुधरवा सकते हैं। इस गाइड में हम आपको
Aadhaar card update online और ऑफलाइन दोनों तरीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।
Important Note: UIDAI के नए नियम के अनुसार, यदि आपका आधार कार्ड 10 साल से अधिक पुराना
है और आपने इस बीच कभी भी कोई अपडेट नहीं करवाया है, तो आपको अपने पहचान प्रमाण (POI) और पते के प्रमाण
(POA) के दस्तावेज़ ऑनलाइन अपलोड करके इसे अपडेट करना अनिवार्य है।
आधार कार्ड में क्या-क्या अपडेट (Correction) किया जा सकता है?
आधार अपडेट प्रक्रिया को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है: डेमोग्राफिक अपडेट (Demographic
Update) और बायोमेट्रिक अपडेट (Biometric Update)। आपको यह जानना बहुत आवश्यक
है कि आप कौन सी जानकारी घर बैठे ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं और किस काम के लिए आपको आधार केंद्र जाना होगा:
Online Update (SSUP Portal)
आप myAadhaar पोर्टल (SSUP) का उपयोग करके घर बैठे केवल
निम्नलिखित जानकारी अपडेट कर सकते हैं:
Address (पता): आप ऑनलाइन अपना पता बदल सकते हैं (डॉक्यूमेंट के साथ
या बिना डॉक्यूमेंट Head of Family के आधार पर)।
Document Update: 10 साल पुराने आधार के लिए पहचान और पते का प्रमाण
अपलोड करना।
नोट: नाम, जन्मतिथि और लिंग (Gender) में बदलाव की ऑनलाइन सुविधा UIDAI द्वारा बंद कर
दी गई है। इसके लिए अब आधार केंद्र जाना आवश्यक है।
Offline Update (Aadhaar Seva
Kendra)
निम्नलिखित अपडेट्स के लिए आपको अपने नज़दीकी आधार केंद्र या पोस्ट ऑफिस
जाना अनिवार्य है:
Mobile Number: नया मोबाइल नंबर जोड़ना या पुराना बदलना।
Email ID: ईमेल आईडी अपडेट करना।
Name & DOB: नाम, उपनाम या जन्म तिथि में कोई भी सुधार।
Biometrics: फिंगरप्रिंट (Fingerprints), आँखों की पुतली (Iris), और
फोटो (Photo) बदलना।
Aadhaar address update online कैसे करें (Step by Step)
यदि आपने अपना घर बदला है, तो अपने आधार कार्ड में घर का पता (Address) ऑनलाइन बदलना सबसे आसान है। इसके लिए
आपको किसी भी आधार केंद्र के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। Aadhaar address update online
की सुविधा पूरी तरह से कारगर है।
Official Document Upload Interface for Address
Update
अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें, स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा भरें और 'Send OTP'
पर क्लिक करें।
आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का OTP आएगा, उसे दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन करें।
डैशबोर्ड खुलने के बाद, 'Address Update' वाले विकल्प को चुनें।
इसके बाद 'Update Aadhaar Online' पर क्लिक करें।
अगले पेज पर 'Proceed to Update Aadhaar' बटन पर क्लिक करें।
डेटा फील्ड्स की सूची में से 'Address' का चयन करें और आगे बढ़ें।
अब आपको अपना वर्तमान पता (जो अभी आधार में है) दिखाई देगा। इसके ठीक नीचे आपको अपना नया पता
(New Address) अंग्रेजी और अपनी स्थानीय भाषा (जैसे हिंदी) में सही-सही भरना होगा।
पता भरने के बाद, आपको उस पते को प्रमाणित करने के लिए एक वैध दस्तावेज़ (Valid
Document) जैसे बिजली बिल, वोटर आईडी या पासपोर्ट की स्कैन की गई कॉपी (PDF/JPG) अपलोड
करनी होगी।
दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद, सबमिट करें।
अंतिम चरण में आपको 50/- रुपये का ऑनलाइन भुगतान (Debit Card, UPI, या Net Banking)
करना होगा।
भुगतान सफल होने के बाद आपको एक URN (Update Request Number) की स्लिप मिल जाएगी। इसे
भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Tip for Head of Family (HoF): यदि आपके पास अपने नाम का कोई पता प्रमाण (Address Proof)
नहीं है, तो आप अपने परिवार के मुखिया (Head of Family) जैस पिता या पति के आधार कार्ड का उपयोग करके भी
ऑनलाइन अपना पता बदल सकते हैं। इस प्रक्रिया में मुखिया की सहमति (Consent OTP) की आवश्यकता होती है।
Update mobile number in Aadhaar (मोबाइल नंबर कैसे बदलें)
मोबाइल नंबर आधार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है क्योंकि सभी ऑनलाइन सेवाओं (जैसे ITR, EPFO, बैंक, आदि) के
OTP इसी नंबर पर आते हैं। Update mobile number in Aadhaar की प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं की जा
सकती है सुरक्षा कारणों से। इसके लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण (फिंगरप्रिंट) अनिवार्य है।
मोबाइल नंबर अपडेट करने का सही तरीका:
UIDAI की वेबसाइट या myAadhaar ऐप पर जाएं और "Locate an Enrolment Center" का उपयोग करके अपने नजदीकी
आधार सेवा केंद्र, बैंक या पोस्ट ऑफिस की खोज करें।
अपनी सुविधा के लिए आप UIDAI पोर्टल से पहले ही 'Book an Appointment' कर सकते हैं,
जिससे आपको लाइन में नहीं लगना होगा।
आधार केंद्र पर जाएँ और वहां मौजूद ऑपरेटर से "Aadhaar Update Form" लें।
फॉर्म में अपना आधार नंबर और अपना नया मोबाइल नंबर भरें (जिसे आप लिंक करना चाहते
हैं)।
यह फॉर्म ऑपरेटर को दें। ऑपरेटर अपने सिस्टम में आपका विवरण दर्ज करेगा।
इसके बाद वह आपके फिंगरप्रिंट (Fingerprint) लिया जाएगा।
इस प्रक्रिया के लिए कोई दस्तावेज़ (Document) नहीं चाहिए। सिर्फ आपको अपना आधार कार्ड
और नया मोबाइल नंबर साथ ले जाना है।
ऑपरेटर आपसे इसके लिए 50/- रुपये का आधिकारिक शुल्क (Fee) लेगा और आपको एक अनोलेजमेंट स्लिप
(Acknowledgement Slip) देगा जिस पर URN लिखा होगा।
अगले 3 से 7 दिनों के भीतर आपका नया मोबाइल नंबर आपके आधार के साथ लिंक हो जाएगा।
सावधानी: मोबाइल नंबर अपडेट करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों से सावधान रहें। कोई भी
व्यक्ति घर बैठे फोन पर या किसी लिंक के माध्यम से आपका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कर सकता है। इसके लिए आपको
स्वयं केंद्र पर जाकर फिंगरप्रिंट देना ही होगा।
आधार अपडेट के लिए मान्य दस्तावेज़ (Documents Required)
जब भी आप नाम, पता या जन्म तिथि अपडेट कराते हैं, तो आपकोUIDAI द्वारा स्वीकृत सूची में से कोई एक वैध
दस्तावेज़ (Valid Proof) देना होता है। यहाँ कुछ सबसे आम और आसानी से स्वीकृत होने वाले दस्तावेजों की सूची
दी गई है:
अपडेट का प्रकार (Type)
मान्य दस्तावेज़ (Valid Documents)
पहचान का प्रमाण (Proof of Identity - POI) - नाम बदलने के लिए
पासपोर्ट (Passport), पैन कार्ड (PAN Card), वोटर आईडी (Voter ID), ड्राइविंग लाइसेंस
(Driving License), राशन कार्ड (Ration Card), मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान का फोटो
आईडी।
पते का प्रमाण (Proof of Address - POA) - पता बदलने के लिए
पासपोर्ट, वोटर आईडी, बैंक पासबुक / स्टेटमेंट, किसी भी प्रकार का यूटिलिटी बिल
(बिजली/पानी/गैस बिल - 3 महीने से पुराना न हो), राशन कार्ड, रेंट एग्रीमेंट (Registered)।
जन्म तिथि प्रमाण (Proof of DOB) - जन्म तिथि सुधार
जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate), पासपोर्ट, पैन कार्ड, मान्यता प्राप्त बोर्ड से जारी
10वीं/12वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट।
आधार अपडेट फीस और समय (Update Fees & Timeline)
आपको यह जानना जरूरी है कि Aadhaar card update के लिए UIDAI ने कितनी फीस निर्धारित की
है, ताकि कोई भी आपसे अधिक पैसे न ऐंठ सके:
ऑनलाइन डेमोग्राफिक अपडेट (Address Update): ₹50/- प्रति रिक्वेस्ट।
आधार केंद्र पर डेमोग्राफिक अपडेट (Name, DOB, Mobile, Address): ₹50/-
आधार केंद्र पर बायोमेट्रिक अपडेट (Photo, Fingerprint, Iris): ₹100/-
बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (Mandatory Biometric Update - उम्र 5 और 15
वर्ष): मुफ़्त (Free)।
अपडेट होने में कितना समय लगता है? (Timeline)
आमतौर पर, ऑनलाइन या आधार केंद्र पर किया गया Aadhaar update रिक्वेस्ट जमा होने के बाद
3 से 7 दिनों के भीतर प्रोसेस कर दिया जाता है। लेकिन UIDAI के दिशानिर्देशों के अनुसार
अधिकतम समय-सीमा 30 दिन होती है। आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से अपडेट के सफल
(Success) या अस्वीकृत (Rejected) होने की सूचना मिल जाती है।
आधार अपडेट स्टेटस कैसे चेक करें (How to Check Aadhaar Update Status)
चाहे आपने ऑनलाइन अपडेट किया हो या ऑफलाइन केंद्र पर जाकर, आपको एक URN (Update Request Number) या SRN
(Service Request Number) रसीद मिलती है। आप इसका उपयोग करके अपनी रिक्वेस्ट का स्टेटस घर बैठे चेक कर सकते
हैं:
UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और "Check Aadhaar Update Status" पर क्लिक करें।
अपनी रसीद पर लिखा गया 14 या 28 अंकों का Enrolment ID (EID) या URN / SRN नंबर दर्ज करें।
स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और "Submit" पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपको बता दिया जाएगा कि आपका आधार अपडेट हो गया है या अभी 'Under Process' (प्रक्रिया में)
है।
अपडेट पूरा हो जाने पर, आप Aadhaar card download कर सकते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQs)
UIDAI के नियमों के अनुसार जनसांख्यिकीय डेटा अपडेट करने की सीमाएँ निर्धारित की गई हैं। एक
व्यक्ति अपने जीवनकाल में अधिकतम दो (2) बार आधार में अपना नाम बदल सकता है।
आप अपनी जन्म तिथि (DOB) अपने जीवनकाल में केवल एक (1) बार अपडेट कर सकते हैं।
इसके लिए आपको जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट जैसा मजबूत दस्तावेज़ आधार केंद्र पर
दिखाना होगा।
जी नहीं। फोटो (Photo) बदलना बायोमेट्रिक अपडेट (Biometric Update) के अंतर्गत आता है। इसके लिए
आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते। आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा जहाँ आपकी लाइव
(Live) फोटो खींची जाएगी। इसकी फीस ₹100 है।
अपडेट प्रक्रिया पूरी होने (आमतौर पर 3-7 दिन) के बाद, आप ऑनलाइन ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं।
वहीं, UIDAI द्वारा नया छपा हुआ आधार कार्ड (Aadhaar Letter) रजिस्टर पते पर पहुँचने में 15 से
30 दिन का समय लग सकता है।
अपडेट रिक्वेस्ट आमतौर पर खराब क्वालिटी (डोक्यूमेंट साफ़ न होना) या गलत दस्तावेज़ अपलोड करने
के कारण Reject होती है। आपको 1947 पर कॉल करके रिजेक्शन का कारण जानना चाहिए, और फिर सही और
स्पष्ट दस्तावेज़ के साथ दोबारा Aadhaar card update के लिए अप्लाई करना
चाहिए।